Hindi News / EOU की टीम ने उत्पाद निरीक्षक के दानापुर समेत 5 ठिकानों पर की...

BIG BREAKING : EOU की टीम ने उत्पाद निरीक्षक के दानापुर समेत 5 ठिकानों पर की छापेमारी

Edited By:  |
big breaking

पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईओयू की टीम द्वारा सीवान जिले में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के दानापुर समेत पांच ठिकानों पर गुरुवार सुबह से एक साथ छापेमारी की जा रही है. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है. ईओयू की टीम दस्तावेजों,नकदी और जेवरात की गहन जांच में जुटी है.

आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने गुरुवार सुबह करीब8बजे पटना,मुंगेर और सीवान में एक साथ छापेमारी शुरू की. जांच के दौरान अधिकारियों ने दानापुर के सुल्तानपुर त्रिमूर्ति नगर स्थित आवास,मुंगेर के चंदनबाग स्थित पैतृक घर,लल्लूपोखर स्थित व्यवसायिक भवन,सीवान स्थित उत्पाद विभाग कार्यालय तथा नगर थाना क्षेत्र में किराये के आवास की तलाशी ली.

ईओयू के अनुसार,सत्यापन के दौरान प्रथम दृष्टया उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के पास करीब2करोड़36लाख31हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति होने के साक्ष्य मिले हैं,जो उनकी ज्ञात आय से लगभग201.97प्रतिशत अधिक बताई गई है. इसी आधार पर आर्थिक अपराध इकाई थाने में मामला दर्ज किया गया था. न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई.

फिलहाल सभी ठिकानों पर दस्तावेज,बैंक संबंधी रिकॉर्ड,नकदी और जेवरात की जांच की जा रही है. ईओयू अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद बरामदगी और मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

दानापुर से अभय राज की रिपोर्ट-