Live

BIG BREAKING

चंदनकियारी में तालाब में डूबने से मां, 2 बच्ची एवं एक अन्य महिला की मौत, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चंदनकियारी : इस वक्त की बड़ी खबर बोकारो के चंदनकियारी से है जहां बरमसिया ओपी क्षेत्र के गम्हारिया गांव में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से 2 बच्ची समेत 4 लोगों की मौत हो गई. घटना से पूरे इलाके में सनसनी है.

घटना के संबंध में जिला परिषद में कार्यरत कर्मी दिनेश दास ने बताया कि शादी में हम सभी घर आए थे. तालाब में कपड़ा धोने एवं नहाने के लिए पोखरिया तालाब सभी गए थे. नहाने के दौरान 32 वर्षीय पत्नी लता देवी, 14 वर्षीया बेटी शिखा किशोर,12 वर्षीया तनवी किशोर एवं एक अन्य महिला 55 वर्षीया शान्ति दास तालाब में डूब गई. डूबने के दौरान ग्रामीणों ने सभी को बचाने की पूरी कोशिश की. लेकिन कोई बच नहीं सकी. वहां मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से सभी को तालाब से उठाकर इलाज के लिए पुरूलिया के सिंघानिया हॉस्पिटल ले गए जहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत चारों को मृतक घोषित कर दिया. बाद में सभी को बरमसिया ओपी लाया गया.

चंदनकियारी से संजय महथा की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें