BIG BREAKING : रामनवमी शोभायात्रा में पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल, बिहार के राज्यपाल और अरुण गोविल, भव्य स्वागत
पटना : रामनवमी के अवसर पर नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहा में रामनवमी शोभायात्रा में पहुंचे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दोनों राज्यपाल का भव्य स्वागत किया. इसी बीच रामायण सीरियल के चर्चित कलाकार ‘राम’ के रुप में प्रसिद्ध अरुण गोविल भी शोभायात्रा में पहुंचे जहां उन्हें जोरदार स्वागत किया गया.
बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव को मंच पर शॉल देकर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वागत किया. वहीं मेरठ के सांसद और रामायण सीरियल के राम बने अरुण गोविल का भी मंच पर भव्य स्वागत किया गया.
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डाकबंगला चौराहा पर रामनवमी शोभायात्रा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी , सम्राट चौधरी, निशांत कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद हैं. वहीं इस मौके पर मनोज तिवारी ने अपने मधुर गीत गाकर वहां उपस्थित लोगों को लगातार झुमा रहे हैं. सांसद अपने गीत हां हम बिहारी हैं जैसे गाने गाकर वहां मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया है. इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं. सभी रामभक्त महावीरी झंडा लेकर शोभा यात्रा का आनंद ले रहे हैं. वही लोग सांसद मनोज तिवारी के गाने को सुन रहे हैं.