Hindi News / श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने...

BIG BREAKING : श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने दी मंजूरी

Edited By:  |
big breaking

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां नालंदा विधायक श्रवण कुमार जदयू विधायक दल के नेता चुने गए हैं. पार्टी ने उनके नाम को औपचारिक तौर पर विधानसभा भेज दिया था. इसके बाद विधानसभा की ओर से इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है.

बता दें कि जदयू विधायक दल की बैठक 20 अप्रैल को पटना के 7 सर्कुलर रोड में हुई थी. बैठक में नीतीश कुमार को पार्टी के विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया गया था. बैठक में विधायकों के अलावा जदयू के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और संजय झा भी खुद मौजूद थे. इस बैठक में जदयू ने अपने अध्यक्ष यानि नीतीश कुमार को ही अधिकृत कर दिया था. इसी को लेकर नालंदा से जदयू एमएलए श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--