Hindi News / रांची के प्रोजेक्ट भवन में सीएम हेमंत सोरेन के हाथों मिला नियुक्ति पत्र

झारखंड के नव नियुुक्तों को सौगात : रांची के प्रोजेक्ट भवन में सीएम हेमंत सोरेन के हाथों मिला नियुक्ति पत्र

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand mein nac niyukton ko mili saugat jharkhand mein nac niyukton ko mili saugat

रांची:धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन ने नव नियुुक्तों को बड़ी सौगात दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 62 सीडीपीओ और 237 महिला सुपरवाइजर को नियुक्ति पत्र सौंपा. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सूबे के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत कई अन्य अधिकारी और गणमान्य मौजूद रहे.

लंबे इंतजार के बाद आपके हाथों में नियुक्ति पत्र-सीएम

सीएम हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र पाने वाले सीडीपीओ और महिला सुपरवाइजर को बधाई दी. उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में निकाले गए विज्ञापन के आधार पर सीडीपीओ और महिला सुपरवाइजर की नियुक्ति हुई है. समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि तीन-चार साल के लंबे इंतजार के बाद आपके हाथों में आज नियुक्ति पत्र है. आपके लिए यह खुशी का पल है.

नियुक्ति पत्र पाने वालों में महिलाओं की तदाद ज्यादा-हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री ने नव नियुकतों से कहा कि आप सरकार के अंग के रूप में काम कर रहे हैं. इसलिए आपकी जिम्मेदारी भी अब काफी अहम होने जा रही है. राज्य के विकास में बड़ी संख्या में सरकारी और अनुबंध के माध्यम से कार्य कर रहे लाखों कर्मचारी की भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि आज नियुक्ति पत्र पाने वालों में महिलाओं की तदाद ज्यादा है. महिलाएं अपने पैरों पर खड़ा होने के साथ सामाजिक और सरकार के कार्यों का निर्वाहन कर रही है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक महिलाओं की भूमिका काफी सराहनीय है.