Hindi News / राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पटना इस्कॉन मंदिर में की भगवान श्रीकृष्ण की...

BIG BREAKING : राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पटना इस्कॉन मंदिर में की भगवान श्रीकृष्ण की पूजा

Edited By:  |
big breaking

पटना:बिहार केराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने पटना इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में हिस्सा लिया.राज्यपाल ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं हमें सदैव धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है. समाज के कल्याण के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया. जन्माष्टमी के अवसर पर राज्यपाल ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं भी दी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--