BIG BREAKING : पटना हाईकोर्ट में 7 जजों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, चीफ जस्टिस ने शपथ दिलाई
Patna : पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय ने15जून, 2026को पटना हाईकोर्ट के नवनियुक्त सात जजों को पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह पटना हाईकोर्ट के शताब्दी हॉल में सम्पन्न हुआ. यह समारोह सुबह दस बजे से प्रारम्भ हुआ.
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जज, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्र, अधिवक्तागण, विभिन्न पटना हाईकोर्ट अधिवक्ता संघों के पदाधिकारीगण, वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा,वरीय अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव,सरकारी अधिवक्ता प्रशांत प्रताप, पदाधिकारीगण व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. नवनियुक्त जजों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे.
गौरतलब है कि भारत के राष्ट्रपति ने अधिवक्ता रंजन कुमार झा, अधिवक्ता कुमार मनीष और अधिवक्ता राज कुमार को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से पटना हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया है.
जबकि अधिवक्ता राणा विक्रम सिंह, अधिवक्ता विकास कुमार, अधिवक्ता गिरिजेश कुमार व अधिवक्ता आलोक कुमार को पदभार ग्रहण की तिथि से दो वर्षों की अवधि के लिए पटना हाईकोर्ट का एडीशनल जज नियुक्त किया है.
इस आशय की अधिसूचना भारत सरकार के विधि तथा न्याय मंत्रालय द्वारा10जून, 2026को जारी किया जा चुका था. इनमें तीन नियमित जज नियुक्त किये गये हैं,और चार अतिरिक्त जजों को दो वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है.
इसके साथ ही पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या 37 से बढ़ कर 44 हो गया है, जबकि पटना हाईकोर्ट में जजों के 53 स्वीकृत पद हैं. इस प्रकार अभी भी स्वीकृत नौ जजों का पद रिक्त रह जायेंगे.
पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट-