BIG BREAKING : रांची रेलवे स्टेशन पर हादसा, युवक फुटओवर ब्रिज से ट्रेन पर कूदा, घायल युवक को भेजा गया अस्पताल
रांची : बड़ी खबर राजधानी से है जहां रांची रेलवे स्टेशन पर एक युवक फुटओवर ब्रिज से ट्रेन पर कूदा. इस क्रम में युवक करंट लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए गुरुनानक अस्पताल भेजा गया है.
बताया जा रहा है कि आनंद बिहार जा रही चलती ट्रेन पर एक युवक अचानक फुटओवर ब्रिज से कूद गया जिससे युवक ट्रेन के ऊपर से गुजर रही विद्यत तार की चपेट में आ गये. घटना के बाद रांची स्टेशन पर काफी अफरा तफरी मच गई. मौके पर रेलवे पुलिस और कर्मी पहुंचे और आनन फानन में घायल युवक को इलाज के लिए गुरुनानक अस्पताल भेज दिया.
वहीं इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ पहुंचे. उन्होंने बताया कि रांची के रेलवे स्टेशन में सुरक्षा की चूक हुई है. चलती ट्रेन में युवक कूदा है. युवक को 25 हज़ार वोल्ट की करेंट लगी है.
आपको बता दें कि शनिवार को रांची स्टेशन पर पुरुलिया आन्दन विहार टर्मिनल दिल्ली एक्सप्रेस शुभारंभ को लेकर कार्यक्रम चल रही थी. इसी कार्यक्रम के दौरान यह घटना हुई.घटना से स्टेशन में अफरा तफ़री का माहौल है. सुरक्षा में भारी चूक बताया गया है. केंद्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने जाँच का आदेश दिया है.
रांची से आकांक्षा पांडेय की रिपोर्ट--