BIG BREAKING : बिहार में साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार, 'Cyber Prahar 3.0' अभियान शुरु
पटना: बिहार पुलिस की साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई ने साइबर अपराधियों के खिलाफ राज्यव्यापी विशेष अभियान'Cyber Prahar 3.0'के तहत बड़ी कार्रवाई शुरू की है. अभियान का उद्देश्य साइबर ठगी के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करना,अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना तथा साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले म्यूल अकाउंट,फर्जी सिम सप्लाई चेन और संगठित नेटवर्क को निष्क्रिय करना है.
अभियान के पहले चरण में करीब63करोड़ रुपये की साइबर ठगी से जुड़े5,035संदिग्ध म्यूल अकाउंट चिह्नित किए गए हैं. इन खातों से जुड़े मामलों की जांच के आधार पर राज्य के विभिन्न साइबर थानों में कानूनी कार्रवाई जारी है. अब तक704बैंक खातों का सत्यापन किया जा चुका है और कार्रवाई के दौरान54साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही21प्राथमिकी दर्ज की गई है. छापेमारी में71,300रुपये नकद, 26एटीएम कार्ड, 13मोबाइल फोन और फर्जी सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं.
इसके अलावा पटना और देवघर में संयुक्त कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. जांच में22बैंक शाखाओं में खोले गए3,113म्यूल खातों की पहचान की गई है. फर्जी आधार,पैन और अन्य दस्तावेजों के जरिए सिम जारी करने वाले नेटवर्क पर भी कार्रवाई तेज कर दी गई है. अब तक815संदिग्ध उपयोगकर्ताओं एवं रिटेलरों की पहचान की गई है तथा कई जिलों में कार्रवाई जारी है. बिहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराध,फर्जी सिम सप्लाई चेन और संगठित साइबर नेटवर्क के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--