BIG BREAKING : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में सरकारी कर्मचारियों के लिए नया अवकाश सिस्टम लागू
पटना:बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टी लेने का तरीका अब आसान हो गया है. अब सभी कर्मचारियों को अपनी छुट्टी की अर्जी सिर्फ मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) पार्टल के माध्यम से देनी होगी. सरकार की ओर से इस संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.
राज्य सरकार के आदेश के अनुसार मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) के तहत बने अवकाश प्रबंधन माड्यूल को पूरी तरह लागू करने का निर्णय लिया गया है.अबHRMSपोर्टल से ही छुट्टी की अर्जी देनी होगी. मैनुअल आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह खत्म की गई.
नई व्यवस्था में यह सहूलियत दी गई है कि कर्मचारी बिना बैलेंस अपडेट हुए भी सीधे अपनी लॉगिन से छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं. यानि अब बैलेंस कराने का झंझट नहीं रहेगा.
कार्यालय के एडमिन और अधिकारी की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है. उन्हें यह देखना होगा कि आवेदन को आगे बढ़ाने से पहले कर्मचारी का छुट्टी बैलेंस सही तरीके से अपडेट कर दिया जाए और फिर उसे मंजूरी दी जाए.
एक और अहम बात यह है कि बिना अधिकारी की मंजूरी के कोई भी छुट्टी न तो वापस ली जा सकेगी और न ही रद्द मानी जाएगी.
सरकार ने सभी विभागों से कहा है कि वे अपने-अपने कार्यालयों को इस नए नियम की जानकारी दें और सुनिश्चित करें कि अब हर तरह की छुट्टी की अर्जी इसी सिस्टम से दी और मंजूर की जाए.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--