Hindi News / बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का नया दौर, AI और एक्सपर्ट टीचर्स...

BIG BREAKING : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का नया दौर, AI और एक्सपर्ट टीचर्स से संवरेंगे छात्रों के सपने

Edited By:  |
big breaking

पटना :बिहार के सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने16जुलाई 2026 से बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' के तहत पटना के150सरकारी विद्यालयों में कक्षा9से12तक के विद्यार्थियों के लिए लाइव क्लास की शुरुआत की है. इस व्यवस्था के जरिए छात्रों कोAI आधारित अध्ययन सहायता, स्मार्ट डिजिटल कंटेंट, नोट्स, मॉक टेस्ट औरJEE, NEET वCUET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा एक ही मंच पर मिलेगी.

इस विशेष पहल की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की डिप्टी सेक्रेटरी एवं पूर्व मेजर ममता कुमारी ने दी. कशिश न्यूज़ की टीम ने लाइव क्लास का जायजा लिया, जहां छात्र बड़ी स्क्रीन के माध्यम से विशेषज्ञ शिक्षकों से पढ़ाई करते नजर आए.

सबसे खास बात यह है कि इन कक्षाओं में पढ़ाने वाले शिक्षक सामान्य भर्ती प्रक्रिया से नहीं चुने गए हैं. उन्हें कई चरणों के इंटरव्यू और कड़े चयन के बाद नियुक्त किया गया है. इनमें ऐसे शिक्षक शामिल हैं, जिन्होंने कोटा, एलन सहित देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में वर्षों तक विद्यार्थियों को पढ़ाया है. अब वही अनुभव सरकारी स्कूलों के छात्रों तक पहुंचाया जा रहा है.

'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज'की शुरुआत आज यानी 16 जुलाई से राजधानी के 150 सरकारी विद्यालयों में होगी. कक्षा 9 से 12 के छात्रों को लाइव क्लास, AIआधारित अध्ययन सहायता,डिजिटल कंटेंट,नोट्स,मॉक टेस्ट औरJEE, NEET, CUETकी तैयारी की सुविधा मिलेगी. जुलाई के अंत तक इस योजना का विस्तार पटना के सभी 422 उच्च विद्यालयों तक किया जाएगा. साथ ही 10 मॉडल स्कूलों मेंJEE-NEETकी निःशुल्क कोचिंग भी शुरू होगी.

इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना है.

नई व्यवस्था को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला. छात्रों ने कहा कि गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है. अब उन्हें महंगी कोचिंग पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का मौका मिलेगा.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जुलाई के अंत तक इस सुविधा का विस्तार पटना के सभी 422 उच्च विद्यालयों तक कर दिया जाएगा. इसके अलावा पटना के 10 मॉडल विद्यालयों मेंJEE-NEETकी निःशुल्क कोचिंग शुरू होगी,जिसे आगे 146 मॉडल विद्यालयों तक विस्तारित किया जाएगा.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट-