BIG BREAKING : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 मार्च को आएंगी नालंदा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू31मार्च2026को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रही हैं. वो राजगीर,नालंदा पहुंचेंगी. इस दौरान वे नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.
राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान नालंदा विश्वविद्यालय में2000सीटों वाले नए सभागार का उद्घाटन भी करेंगी.
इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,कई मंत्री और सांसद भी मौजूद रहेंगे. राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला नालंदा दौरा होगा,जिसे लेकर जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है.
इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ऐतिहासिक नालंदा खंडहर का भी भ्रमण करेंगी और प्राचीन गौरवशाली इतिहास से रूबरू होंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर नालंदा खंडहर और विश्वविद्यालय परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. प्रमुख सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है और पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं.
वहीं बिहार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा ऐतिहासिक होगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पहली बार नालंदा की पवित्र धरती पर आ रही हैं और यहां के गौरवशाली इतिहास को करीब से जानेंगी. मंत्री ने राष्ट्रपति की यात्रा को सुखद और मंगलमय होने की शुभकामनाएं दी है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट—