Hindi News / बिहार विधानसभा और पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने...

BIG BREAKING : बिहार विधानसभा और पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, छानबीन में जुटी पुलिस

Edited By:  |
big breaking

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी से है जहां पटना सिविल कोर्ट के साथ बिहार विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया.

विधानसभा परिसर और कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची. डॉग स्क्वॉयड स्क्वॉड की टीम भी विधानसभा और कोर्ट परिसर पहुंचकर छानबीन शुरु कर दी है. दोनों जगह हर कोने की सघन तलाशी जारी है. संदिग्ध वस्तुओं की तलाश तेज है. इससे पहले भी पटना सिविल कोर्ट और बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है.

.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--