BIG BREAKING : बिहार में IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, संजय कुमार बने राजभवन सचिवालय में अपर सचिव
Edited By:
|
Updated :01 Jun, 2026, 07:12 PM(IST)
पटना : बिहार सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है. 2017 बैच के आईएएस अधिकारी Sanjay Kumar का तबादला कर दिया गया है. वे अब तक ग्रामीण कार्य विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत थे. सरकार ने उन्हें स्थानांतरित करते हुए Raj Bhavan Secretariat Bihar में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया है.
नई जिम्मेदारी अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी. यह आदेश General Administration Department Bihar द्वारा जारी किया गया है. राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी होने के साथ ही पदस्थापन प्रभावी माना जाएगा. प्रशासनिक हलकों में इस तबादले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-