BIG BREAKING : सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 27 एजेंडों पर लगी मुहर
पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक पटना स्थित मुख्य सचिवालय में संपन्न हुई. बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.
कैबिनेट की बैठक में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना5साल बढ़ी.4लाख रुपये तक शिक्षा ऋण जारी रहेगा.
बिहार में 700 एकड़ जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने को मंजूरी मिली है. बेगूसराय में जमीन उद्योग विभाग को हस्तांतरित हुआ.
मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना 2030-31 तक बढ़ी, नगर निकायों के विकास को गति.
पटना के नेहरू पथ के चौड़ीकरण को मंजूरी, डाकबंगला चौराहा से रुकनपुरा तक विस्तार होगा.
बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय के लिए 40 करोड़ रुपये के सहायक अनुदान को स्वीकृति मिली है.
बिहार राज्य गोकुल मिशन के तहत बछिया-पाड़ी पालन केंद्रों को मंजूरी मिली है. कुल परियोजना लागत करीब 73.48 करोड़ रुपये.
ई-कैबिनेट प्रणाली लागू करने के लिए 2.75 करोड़ रुपये की आकस्मिकता निधि से अग्रिम राशि स्वीकृत हुई है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--