Hindi News / बिहार में 51,600 करोड़ के निवेश पर हुए MOU,स्टील हब बनाने की तैयारी...

BIG BREAKING : बिहार में 51,600 करोड़ के निवेश पर हुए MOU,स्टील हब बनाने की तैयारी तेज

Edited By:  |
big breaking

पटना: बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में राज्य सरकार और देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों के बीच लगभग ₹51,600 करोड़ के निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। सरकार का दावा है कि इन निवेशों से बिहार में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित होंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को देश का प्रमुख स्टील हब बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा। इसके लिए स्टील और मेटल सेक्टर में बड़े निवेश को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही टेक्सटाइल, न्यूक्लियर एनर्जी, फूड प्रोसेसिंग और फार्मा जैसे क्षेत्रों में भी निवेश बढ़ाने पर जोर रहेगा। सरकार का मानना है कि इन क्षेत्रों में उद्योग लगने से राज्य की औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निवेश प्रस्तावों को केवल कागजों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें जल्द धरातल पर उतारा जाए। निवेशकों को आवश्यक सुविधाएं, त्वरित मंजूरी और बेहतर औद्योगिक माहौल उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने "Build and Believe in Bihar" को राज्य के औद्योगिक विकास का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि बिहार को देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही Bihar Business Connect 2026 की तैयारियों की भी समीक्षा की गई, ताकि देश-विदेश के निवेशकों को बिहार में निवेश के लिए आकर्षित किया जा सके।