BIG BREAKING : भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, SDPO और SHO समेत 5 पुलिसकर्मियों पर FIR
Patna : भोजपुर जिले के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है.भरत तिवारी की मां आशा देवी की शिकायत परSDPO,शाहपुर थाना प्रभारी (SHO)समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.भोजपुर के पुलिस अधीक्षक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
आशा देवी ने अपने आवेदन में पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं.उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका बेटा भरत तिवारी बाढ़ विस्थापितों और स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाता था.घटना वाले दिन कई पुलिस अधिकारी और जवान उनके घर पहुंचे और भरत तिवारी को अपने साथ चलने के लिए कहा.
परिजनों का दावा है कि पुलिस के सामने पहुंचने के बाद भरत तिवारी ने फेसबुक लाइव के दौरान अपने हाथ में मौजूद हथियार फेंक दिया था और आत्मसमर्पण करने की कोशिश की थी.इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और उस पर लगातार गोलियां चलाईं.परिवार का आरोप है कि भरत तिवारी को पांच गोलियां लगी थीं.
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जगदीशपुर के तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक के आदेश पर फायरिंग की गई थी.आशा देवी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
घटना के बाद पुलिस भरत तिवारी को अपने साथ ले गई थी,लेकिन परिवार को कई घंटों तक उसकी स्थिति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई.बाद में परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली,जिसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया.
अब पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफFIRदर्ज होने के बाद यह मामला नए मोड़ पर पहुंच गया है.पूरे बिहार की नजर इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-