Hindi News / जस्टिस मीनाक्षी मदन राय बनी पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई...

BIG BREAKING : जस्टिस मीनाक्षी मदन राय बनी पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Edited By:  |
big breaking

Patna : पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. बिहार लोक भवन में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें शपथ दिलाई.

जस्टिस मीनाक्षी मदन राय पटना हाईकोर्ट के48वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली है. ये सिक्किम हाईकोर्ट में नियुक्त होने वाली पहली महिला जज रही. इनका जन्म12जुलाई,1964को हुआ था. इनकी प्रारंभिक शिक्षा तथानगचेन स्कूल,गंगटोक में हुआ.

इन्होंने राजनीति शास्त्र में लेडी श्रीराम कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त किया. दिल्ली विश्वविद्यालय के कैम्पस लॉ सेन्टर से1989में एलएलबी की डिग्री प्राप्त किया.

1990में दिल्ली बार एसोसिएशन में इनरौल हुई. इन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में लॉ की प्रैक्टिस किया.1990में प्रथम श्रेणी मैजिस्ट्रेट के रुप में न्यायिक सेवा में आयी.

15अप्रैल, 2015में सिक्किम हाईकोर्ट में जज नियुक्त हुई. इन्होंने2018,2019,2020में ऐक्टिंग चीफ जस्टिस व2025और2026में भी ऐक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत रहीं.

आज उन्होंने पटना हाईकोर्ट की दूसरी महिला चीफ जस्टिस के रूप में पदभार ग्रहण किया.

पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट--