BIG BREAKING : CM सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार को दिया बड़ा भरोसा, बोले- परिवार को हर हाल में मिलेगा न्याय
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वर्गीय भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से देख रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराई जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आए और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.
सम्राट चौधरी ने कहा कि भरत तिवारी का परिवार अकेला नहीं है. राज्य सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है और न्याय दिलाना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले की जांच में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए तथा दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि सरकार पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है.
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि मामले को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच एजेंसियों पर विश्वास रखें. उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होगा, वहीं दोषियों को उनके अपराध की उचित सजा अवश्य मिलेगी. मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने विश्वास दिलाया कि न्याय की प्रक्रिया तेज, निष्पक्ष और पारदर्शी होगी तथा दोषियों को कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-