BIG BREAKING : CM सम्राट चौधरी 30 अप्रैल को सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ करेंगे बड़ी बैठक
Edited By:
|
Updated :29 Apr, 2026, 06:38 PM(IST)
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ बड़ी बैठक करेंगे. यह बैठक अधिवेशन भवन में सुबह 11 बजे शुरू होगी. सीएम सभी अधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे. बैठक में कानून-व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.AIके इस्तेमाल को लेकर भी विशेष चर्चा होगी. राज्य के प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा होगी. अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे. कई अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे. बैठक को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--