BIG BREAKING : सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर
पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक पटना स्थित सचिवालय में संपन्न हुई. बैठक में कुल 25 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. बैठक में कैबिनेट स्तर के मंत्री एवं वरीय अधिकारी मौजूद रहे.
कैबिनेट की बैठक में सरकार ने थरूहट विकास योजना को2030-31तक बढ़ाया.पश्चिम चंपारण के समेकित थरूहट विकास अभिकरण के जरिए योजनाओं का क्रियान्वयन होगा.
वित्तीय वर्ष2025-26से2030-31तक अवधि विस्तार को मंजूरी.योजनाओं के लिए बजट में उपबंधित राशि के खर्च की स्वीकृति.
थारू जनजाति समेत अनुसूचित जनजातियों के आर्थिक विकास पर फोकस.
थरूहट क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं का व्यापक विकास होगा.सरकार ने योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए.
बिहार कैबिनेट ने बिहार खनिज (द्वितीय संशोधन) नियमावली, 2026को मंजूरी दी.
खनिज समानुदान, अवैध खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े नियमों में संशोधन.पत्थर भूखंडों की ई-नीलामी प्रक्रिया को अधिक सरल बनाया गया.
अब ई-नीलामी में अधिक संख्या में बोलीदाता हिस्सा ले सकेंगे.
प्रतिस्पर्धा बढ़ने से खनिज भूखंडों की पारदर्शी नीलामी होगी.
सरकार को खनिज क्षेत्र से अधिक राजस्व मिलने की उम्मीद.
संशोधन का उद्देश्य खनन प्रक्रिया को पारदर्शी और राजस्व संग्रह को मजबूत करना है.
जेलों में अनुबंध पर कार्यरत भूतपूर्व सैनिक-सह-कक्षपालों का मानदेय बढ़ा.मासिक मानदेय₹19,800से बढ़ाकर₹30,000किया गया.
बिहार राज्य की सभी काराओं में अनुबंध पर नियोजित कर्मियों को लाभ मिलेगा.
गृह विभाग (कारा) के प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी.
बढ़ा हुआ मानदेय लागू होने से भूतपूर्व सैनिक-सह-कक्षपालों को बड़ी राहत.
सरकार ने मानदेय वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की.
अमृत 2.0 के तहत हाजीपुर सीवरेज परियोजना को ₹232.90 करोड़ की स्वीकृति.
खगड़िया जलापूर्ति परियोजना को ₹170.86 करोड़ की मंजूरी.
सीतामढ़ी जलापूर्ति परियोजना को ₹197.12 करोड़ की मंजूरी.
समस्तीपुर जलापूर्ति परियोजना को ₹228.45 करोड़ की मंजूरी.
दोपहिया, तिपहिया और व्यावसायिक वाहनों के मोटर वाहन कर में संशोधन.
माँ मुण्डेश्वरी धाम धर्मशाला का संचालन न्यास समिति को सौंपने की मंजूरी.
पुनौराधाम मंदिर न्यास समिति के ट्रस्ट डीड और भूमि हस्तांतरण को मंजूरी.
ग्राम पंचायत कर, दर एवं शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति.
मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना अब समाज कल्याण विभाग संचालित करेगा.
बिहार स्टेट AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (AI CoE) कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी.
बिहार पर्यटन सेवा नियमावली-2026 को स्वीकृति.
बिहार स्टेट रोपवेज कंपनी लिमिटेड के गठन को मंजूरी.
बिहार पर्यटन अवर सेवा संवर्ग नियमावली-2026 को मंजूरी.
उपचारित अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग की नीति-2026 लागू होगी.
भागलपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का नाम अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा होगा.
राजगीर, रोहतास और कैमूर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए AAI के साथ MoU को मंजूरी.
बिहार उड्डयन संस्थान के लिए मल्टी इंजन प्रशिक्षण विमान की स्वीकृति.
महिला पुलिस के लिए 1,500 स्कूटर (1,000 पेट्रोल और 500 इलेक्ट्रिक) खरीदने की मंजूरी.
अन्य सरकारी विद्यालयों को भी सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) बनाया जाएगा.
ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद क्षेत्रों का 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन होगा.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--