BIG BREAKING : हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बिहार सरकार का बड़ा एक्शन, 41 अंचल अधिकारी सस्पेंड
Edited By:
|
Updated :14 Apr, 2026, 07:49 PM(IST)
पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां कई दिनों से हड़ताल पर रहे अंचल अधिकारियों पर राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. सरकार ने 41 अंचल अधिकारियों निलंबित कर दिया है.
यह कार्रवाई हड़ताल में शामिल अधिकारियों पर हुई है. तत्काल प्रभाव से निलंबन लागू किया गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सख्त हो गई है. विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह फैसला कामकाज प्रभावित होने पर लिया गया है. सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति दिखाई है. प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की गई है. वहीं अन्य कर्मियों को सख्त चेतावनी दी है. हड़ताल पर सरकार का कड़ा रुख है. आगे और कार्रवाई के संकेत है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--