BIG BREAKING : साइबर अपराधियों पर बड़ा एक्शन, साइबर प्रहर 3.0 अभियान के पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ कार्रवाई
Edited By:
|
Updated :07 May, 2026, 01:57 PM(IST)
पटना : बिहार में साइबर अपराधियों पर बड़ा एक्शन हुआ है. Cyber Prahar 3.0 अभियान के पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई है. राज्यभर में 31 FIR दर्ज की गई है. 50 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. 19 जिलों के साइबर थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चला है.
साइबर प्रहर 3 अभियान के तहत सुपौल में सबसे ज्यादा गिरफ्तारी हुई है. फर्जी Aadhaar और forged identity proofs का खुलासा हुआ है. नकली KYC दस्तावेज से बैंक अकाउंट खोले जा रहे थे. साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में खाते इस्तेमाल हो रहे थे. मोबाइल फोन, बैंकिंग दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त हुए. साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है. जनता से OTP, Aadhaar और KYC जानकारी साझा नहीं करने की अपील की गई है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट --