Hindi News / वहां बदलाव की हवा बह रही,महिला सीएम रहने के बावजूद महिलाएं सुरक्षित नहीं-अन्नपूर्णा...

बंंगाल चुनाव पर दावा : वहां बदलाव की हवा बह रही,महिला सीएम रहने के बावजूद महिलाएं सुरक्षित नहीं-अन्नपूर्णा देवी

Edited By:  |
bengal chunaw par dawa

देवघर:जिले के बीजेपी कार्यालय में सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रेस वार्ता को संबेधित किया. इस दौरान उन्होंने बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया है. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी का डंका बजेगा.

केंद्रीय राज्य मंत्री ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है. कहा कि बंगाल में महिला सीएम रहने का बावजूद वहां की महिलाएं सुरक्षित नहीं है. वहां अब बदलाव की हवा बह रही है. वहीं, महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए कहा कि विपक्ष नहीं चाहती है की देश की महिला सशक्त बने.

सीएम ममता बनर्जी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बंगाल में एक विशेष समुदाय को विशेष सहयोग देकर उसे प्रोत्साहन देने का काम सरकार कर रही है. वहां की सरकार सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रही है.