Bihar News : BSFC को वाहन ट्रैकिंग एवं लोड मॉनिटरिंग प्रणाली सुदृढ़ करने हेतु BEL का सहयोग प्रस्ताव
पटना:-बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लि. (BSFC) की आधुनिक और पारदर्शी खाद्यान्न परिवहन प्रणाली को एक और महत्वपूर्ण प्रशंसा मिली है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) जो रक्षा मंत्रालय के तहत कार्यरत एक प्रतिष्ठित नवरत्नPSU है नेBSFC केGPS आधारित वाहन ट्रैकिंग एवं लोड मॉनिटरिंग सिस्टम को पूरे देश में सर्वोत्तम और आदर्श मॉडल बताया है।BSFC द्वारा अपनाई गई यह आधुनिक प्रणाली राज्य में खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला को अधिक सुरक्षित, कुशल एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई है।
इसी क्रम में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) (रक्षा मंत्रालय के अधीन एक प्रतिष्ठित नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम) नेBSFC की इस प्रगतिशील पहल की सराहना करते हुए निगम की आपूर्ति श्रृंखला संचालन को और अधिक मजबूती प्रदान करने हेतु सहयोग का प्रस्ताव दिया है।
BEL ने कहा है किBSFC देश के पहले ऐसे राज्य खाद्य निगमों में शामिल है, जिसने खाद्यान्न परिवहन की सुरक्षा और निगरानी को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़कर एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंनेBSFC में प्रयुक्त तकनीक को अन्य प्रतिष्ठानों के लिए अंगीकृत करने हेतु परस्पर तकनीक समन्वय करने का अनुरोध किया है।BEL के अनुसार, यह पहल न केवल बिहार की लॉजिस्टिक्स प्रणाली को मजबूत करती है, बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
BEL ने राज्य में खाद्यान्न परिवहन में लगे सभी वाहनों पर वाहन ट्रैकिंग सिस्टम (VTS) एवं लोड सेंसर की आपूर्ति, स्थापना, एकीकरण, कमीशनिंग तथा पूर्ण प्रबंधित सेवा प्रदान करने की इच्छा व्यक्त की है।BEL ने उद्योग4.0. ई-गवर्नेस, साइबर सुरक्षा, स्मार्ट सिटी समाधान, एआई एवंERP क्षेत्रो में अपनी उन्नत क्षमताओं का परिचय देते हुएBSFC के साथ तकनीकी सहयोग की संभावना पर विस्तृत परिचर्चा के लिए बैठक अथवा वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का अनुरोध किया है।
निगम नेBEL के प्रस्ताव को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इसे राज्य में खाद्यान्न प्रबंधन तंत्र को और अधिक तकनीक संचालित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक उपयोगी पहल माना है।