Hindi News / सीएम सम्राट और मंत्री विजय चौधरी की लगातार निगरानी और समीक्षा से स्थिति...

बाढ़ की स्थिति पर मंत्री कुमार शैलेंद्र बोले : सीएम सम्राट और मंत्री विजय चौधरी की लगातार निगरानी और समीक्षा से स्थिति नियंत्रण में

Edited By:  |
barh ki isthiti per mantri kumar shailendra ka bayan

पटना:बिहार में बाढ़ के हालात को लेकर राज्य के मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने सरकार के प्रयासों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बातचीत की,जिसके बाद97गेट खोले गए. इससे बिहार में बाढ़ की स्थिति को और भयावह होने से रोकने में मदद मिली और हालात कुछ हद तक नियंत्रित हुए.

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी की लगातार निगरानी और समीक्षा के कारण स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पहले दिन से ही हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं और विभिन्न जिलों में अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं. जरूरत के अनुसार राहत और बचाव के कार्य किए जा रहे हैं.

पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट --