Hindi News / दूसरे युवक की तलाश जारी,नहाने के दौरान हुआ था हादसा

सरायकेला में आसंगी चेक डैम से शव बरामद : दूसरे युवक की तलाश जारी,नहाने के दौरान हुआ था हादसा

Edited By:  |
saraikela mein aasangi check dam se shaw bramad saraikela mein aasangi check dam se shaw bramad

जमशेदपुर:आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र में खरकई नदी के आसंगी चेक डैम पर रविवार शाम डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया गया. बरामद शव मीरूडीह निवासी 18 वर्षीय सोनू लोहार का है. सोमवार दोपहर वस्तु विहार के पास नदी घाट से उनका शव निकाला गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है.

वहीं,दूसरे युवक शुभम शर्मा की तलाश अभी भी जारी है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से आसंगी चेक डैम पहुंचे थे और नहाने के लिए खरकई नदी में उतरे थे. बारिश के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था और बहाव भी बेहद तेज था. तेज धार की चपेट में आकर दोनों युवक गहरे पानी में समा गए.

हादसे की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. सोमवार को भी लगातार तलाशी अभियान चलाया गया,जिसके दौरान सोनू लोहार का शव बरामद कर लिया गया. शुभम शर्मा की तलाश में पुलिस और रेस्क्यू टीम अभी भी जुटी हुई है.

प्रशासन की ओर से आसंगी चेक डैम के आस-पास चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और नदी में उतरने पर रोक भी है. इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतते हुए गहरे पानी में उतर रहे.