Hindi News / प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार,नीरज सिन्हा अब तक आस पास भी नहीं

BANKIPUR UPCHUNAV RESULT : प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार,नीरज सिन्हा अब तक आस पास भी नहीं

Edited By:  |
bankipur upchunaw result

पटना:बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. प्रशांत किशोर 3600 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. प्रशांत किशोर छह दौर की मतगणना के बाद 3,647 वोटों से आगे चल रहे.बांकीपुर में छह दौर की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त और बढ़ गई है. पहले दौर की मतगणना के बाद उनकी बढ़त 1,145 वोटों की थी,जो अब सातवें दौर की मतगणना में जन सुराज के प्रशांत किशोर को 3811 मत की बढ़त मिली है. बीजेपी के नीरज कुमार को 9,689 वोट मिले हैं. 3811 मतों से पीछे चल रहे हैं. आरजेडी की रेखा गुप्ता को सिर्फ 2,599 वोट मिले हैं.

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतगणना का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है. शुरुआती रुझानों में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को अब तक 8,971 वोट, बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को 6,652 वोट और आरजेडी की रेखा कुमारी को 1,534 वोट मिले हैं. पांचवें राउंड के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त बढ़कर 2,319 वोट हो गई है.अभी मतगणना के 26 राउंड बाकी हैं. सभी दलों की नजर अब अगले राउंड की गिनती पर टिकी है. इस उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं और करीब 1.30 लाख मतों की गिनती की जा रही है. मुख्य मुकाबला प्रशांत किशोर,बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा और आरजेडी की रेखा कुमारी के बीच माना जा रहा है.