Hindi News / मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा दावा,कहा-इस सीट पर RJD की कभी नहीं होगी...

बांकीपुर उपचुनाव : मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा दावा,कहा-इस सीट पर RJD की कभी नहीं होगी जीत

Edited By:  |
bankipur upchunaw

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. जेडीयू कार्यालय पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए बड़ा दावा किया है. मंत्री ने कहा कि इस सीट पर आरजेडी प्रत्याशी पहले भी नहीं जीते थे और आगे भी नहीं जीतेंगे. श्रवण कुमार के इस बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गई है.

उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने हर घर हर बिरादरी और सभी धर्म के लोगों के लिए काम किया है. मंत्री ने दावा किया है कि जनता के दिल में एनडीए बसता है और विकास के मुद्दें पर जनता एक बार फिर एनडीए का साथ देगी.

नवादा के डॉ.भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के दलित छात्रों के आरोपों पर मंत्री ने कहा कि इस मामले में संबंधित विभागीय मंत्री से बातचीत की जाएगी और छात्रों की समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा.