Hindi News / एनडीए उम्मीदवार के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने देर शाम तक किया चुनाव...

बांकीपुर उपचुनाव : एनडीए उम्मीदवार के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने देर शाम तक किया चुनाव प्रचार

Edited By:  |
bankipur upchunav

पटना : ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को देर शाम तक राजधानी पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. मंत्री ने पटना के गर्दनीबाग रोड नंबर-1, सुभाषिनी अपार्टमेंट से इस प्रचार अभियान की शुरुआत की. साथ ही प्रचार-प्रसार का यह अभियान बांकीपुर विधानसभा के वार्ड नंबर 15 से 21 तक जोर-शोर से चला. यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधा संपर्क साधा और घर-घर जाकर एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगे. नागरिकों से वोट की अपील करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में लगातार विकासात्मक कार्य हो रहे हैं. विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए एनडीए की सरकार केंद्र और राज्य में बनी रहना आवश्यक है.

मंत्री के चुनावी अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जनसैलाब मौजूद रहा. इस चुनावी प्रचार के दौरान उनके साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप कुमार जयसवाल, माननीय एमएलसी संजय मयूख, मसौढ़ी के माननीय विधायक अरुण मांझी, घोसी के माननीय विधायक ऋतुराज कुमार, सेक्टर प्रभारी रविन्द्र पटेल, प्रभारी राजीव सिंह, राधेश्याम कुशवाहा, जीतेन्द्र पटेल, विशाल कुमार, सोनू कुमार, राजीव कुमार, रंजीत पटेल, सुरजीत पिंटू, वार्ड नंबर 15 के प्रभारी रूहैल रविदास, मधेश्वर सिंह, निशांत राज सिंह, बबलू मासूमी, बबलू सिंह, रंजन सिंह सहित कई स्थानीय नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे.