Live

सनसनी

बेगूसराय में महज 600 रूपया बकाया मांगने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या

A
Arun Chourasiaलेखक

BEGUSARAI:-बड़ी खबर बेगूसराय से है..जहां महज 600 रूपया बकाया मांगने पर एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।हत्या की यह वारदात तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव की है।

बताया जाता है कि बनहारा गांव निवासी भरत शाह 2 माह पूर्व अपने गांव के ही मोहम्मद फैयाज को टिकट कटवाने के लिए 600 रूपया दिया था। आरोप है कि उसने टिकट नहीं कटवाया जिसके बाद भरत साह ने मोहम्मद फैयाज से रुपया वापस करने को कहा तो पैसा लौटाने को लेकर मोहम्मद फैयाज द्वारा आनाकानी की गई जिसके बाद दोनो में विवाद बढ गया और मोहम्मद फैयाज ने भरत साह के साथ जमकर मारपीट कर करते हुए धक्का दे दिया जिसकी वजह से भरत सड़क पर गिर गया और उसकी वहीं पर मौत हो गई.

इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.सूचना पर तेघड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुटी है वहीं आरोपी मोहम्मद फैयाज फरार हो गया है.मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें