Hindi News / जमशेदपुर में पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ 3 लोगों को दबोचा

बड़ी सफलता : जमशेदपुर में पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ 3 लोगों को दबोचा

Edited By:  |
badi safalta

जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से है जहां मानगो थाना क्षेत्र के मछली बाजार के पास पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर38पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामले में डीएसपी भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ युवक ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे हैं. इसी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और आरोपी तीनों युवकों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान कुल 38 पुड़िया ब्राउन सुगर बरामद किया गया है. पकड़े गये आरोपियों में उलीडीह शंकोसाई निवासी जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, दाईगुटु निवासी विजय गोराई और मानगो पंजाबी लाइन निवासी राहुल तंतुबाई शामिल है.