Hindi News / पुलिस ने 7.11 ग्राम ब्रॉउन शुगर के साथ 2 ड्रग पेडलरों को दबोचा

बड़ी सफलता : पुलिस ने 7.11 ग्राम ब्रॉउन शुगर के साथ 2 ड्रग पेडलरों को दबोचा

Edited By:  |
Reported By:
badi safalta

सरायकेला :बड़ी खबरसरायकेला से जहां आदित्यपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 2 ड्रग पेडलर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 7.11 ग्राम ब्रॉउन शुगर बरामद किया है.

बताया जा रहा है कि पकड़े गये ड्रग पेडलरों का नाम विशाल पुष्टि और मुख्तार हुसैन है. पुलिस ने दोनों के पास से 7.11 ग्राम ब्रॉउन शुगर जब्त किया है. दोनों को आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के पास से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्त में आए विशाल पुष्टि के पास से पुलिस ने 74 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया हैजबकि मुख्तार हुसैन के पास से 34 पुड़िया ब्राउन शुगर की बरामदगी की गई है.

थाना प्रभारी राजन कुमार ने क्षेत्र के ब्राउन शुगर कारोबारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि अविलंब क्षेत्र में ब्राउन शुगर का कारोबार बंद कर दें. उन्होंने कहा कि एसपी इसको लेकर बेहद गंभीर हैं. ब्राउन शुगर का कारोबार करते कोई भी पकड़ा जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा.