Hindi News / बिहार STF एवं पटना जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये...

बड़ी कामयाबी : बिहार STF एवं पटना जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये का इनामी कुख्यात पप्पू खान को दबोचा

Edited By:  |
badi kaamyabi

पटना: बिहार पुलिस मुख्यालय (एसटीएफ) की विशेष टीम एवं पटना जिला दीघा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने मोतिहारी जिले के₹25हजार के इनामी कुख्यात अपराधी नाज अहमद खान उर्फ पप्पू खान को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, 13जुलाई2026को एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए उसे पटना जिले के दीघा थाना क्षेत्र से दबोचा. वह मोतिहारी के केसरिया थाना कांड संख्या124/26में वांछित था.

एसटीएफ के मुताबिक,पप्पू खान के खिलाफ हत्या के प्रयास,रंगदारी,अपहरण,डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कुल34आपराधिक मामले मोतिहारी जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं.

फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट-