बाढ़ के हालात पर सम्राट चौधरी ने जताई चिंता : सीएम ने प्रभावित इलाकों का किया एरियल सर्वे,बिहार में वर्तमान स्थिति नियंत्रण
BIHAR NEWS:नेपाल में कुदरत का कहर के बाद बिहार में बाढ़ के हालात पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बयान दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में अचानक आई बाढ़ की स्थिति चिंता का विषय थी,क्योंकि नेपाल से जुड़ी बिहार की नदियों में भी इसका असर पड़ने की आशंका थी. इसी को देखते हुए आज उन्होंने प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे किया और मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया.
मुख्यमंत्री ने वर्तमान हालात पर कहा कि फिलहाल बिहार की नदियों में उन्हें कोई बड़ी दिक्कत नजर नहीं आ रही है. जलस्तर बढ़ने को लेकर केंद्र सरकार के स्तर पर भी लगातार जानकारी ली जा रही है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री से भी इस पूरे मामले पर बातचीत हुई है और उन्होंने बिहार की स्थिति की जानकारी ली है.
सम्राट चौधरी ने कहा कि सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर थी कि नेपाल से आखिर कितना पानी बिहार पहुंचेगा,इसका स्पष्ट अनुमान नहीं था. उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी बिहार की ओर आया,लेकिन भगवान की कृपा से फिलहाल बिहार में स्थिति नियंत्रण में है और लोग सुरक्षित हैं.