Hindi News / बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर 1 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ के...

एटीएस की बड़ी कार्रवाई : बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर 1 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ के साथ 3 लोगों को दबोचा

Edited By:  |
ats ki badi karrawai

रामगढ : बड़ी खबर रामगढ़ से जहां एटीएस ने गुप्त सूचना के आधार पर बडकाकाना जीआरपी के सहयोग से बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर एक करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ के साथ 2 महिला समेत 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है.

बताया जा रहा है कि एटीएस ने ट्रेन संख्या 13026 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन पर छापेमारी कर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को एक करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ के साथ हिरासत में लिया है. मादक पदार्थ में एमाफिटमिन पाउडर(कोकीन)750 ग्राम , ब्राउन शुगर 45 ग्राम, हीरोइन मिक्स क्रिस्टल 350 ग्राम, 4 मोबाइल , 10 हज़ार नगद और ट्रेन के टिकट बरामद हुए हैं. पकड़े गए लोगों में एक पुरुष समेत दो महिला शामिल हैं. इनमें लालबाबू चौबे(बक्सर) मीरा चौधरी और पार्वती देवी दोनों (बंगाल) के हैं.