अतिक्रमण के विरोध में प्रदर्शन : रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के लोगों ने अतिक्रमण हटाने के विरोध में की आगजनी
रांची:सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के खादगढ़ा और महुआ टोली में मंगलवार को को की गई अतिक्रमण हटाने के विरोध में लोगों का गुस्सा आज सड़कों पर देखने को मिला. इस कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने रातू रोड कब्रिस्तान के पास एकजुट हुए. सड़क पर आगजनी कर जमकर प्रदर्शन किए. सड़क जाम की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी. ऑफिस जा रहे लोग, स्कूल बसें और एंबुलेंस तक जाम में फंसी रहीं. पुलिस को यातायात डायवर्ट करना पड़ा.
बताए कि मंगलवार को रातू रोड स्थित खादगढ़ा सब्जी मार्केट के पीछे जिला प्रशासन की ओर से बुलडोजर चलाया गया. दखल-दिहानी मामले में कार्रवाई की गई थी. महादेव नाम के व्यक्ति की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर दस मकानों का निर्माण कराया गया था. हाईकोर्ट के आदेश के बाद संबंधित लोगों को जिला प्रशासन की ओर से संबंधित जमीन पर किए गए अवैध कब्जा को हटाने का निर्देश दिया था. फिर भी संबंधित लोगों ने कोर्ट के आदेश पर अमल नहीं किया. अब यह मामला कोर्ट ऑफ कंटेम्प्ट का है. इसलिए जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई. आशियाना टूटने के विरोध में लोगों का गुस्सा आज सड़कों पर देखने को मिला.