असम : सीएम हेमंत सोरेन ने मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना,झारखंडवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद
असम/रांची:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंगलवार को गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की. सीएम ने मां कामाख्या से समस्त झारखंडवासियों के लिए सुख, समृद्धि, शांति, उन्नति एवं उज्जवल भविष्य की कामना की.इस मौके पर मंदिर के पुजारियों ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराया.मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मां के चरणों में शीश झुकाकर नमन करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण की कामना की.
इस मौके पर हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि एक बार फिर मुझे माता रानी के दरबार में आने का अवसर प्राप्त हुआ है. मां कामाख्या की कृपा से झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होती रहे.
बता दें कि सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन इन दिनों असम विधानसभा चुनाम में पूरी ताकत झोंक रहे. जेएमएए प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार जनसभा कर रहे. असम के आदिवासियों को हक और अधिकार दिलाने के लिए उन्हें रूझा रहे हैं. हेमंत सोरेन ने खुद मोर्चा संभालते हुए पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष चुनाव प्रचार कर रहे हैं.