Hindi News / ब्लास्ट फर्नेस नंबर-1 में हाइड्रोजन गैस इंजेक्शन शुरू करने की कवायद

बोकारो स्टील प्लांट का बड़ा कदम : ब्लास्ट फर्नेस नंबर-1 में हाइड्रोजन गैस इंजेक्शन शुरू करने की कवायद

Edited By:  |
bokaro steel plant ka bdaa kadam bokaro steel plant ka bdaa kadam

बोकारो:बोकारो स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के स्टील प्लांट ने सस्टेनेबल इस्पात उत्पादन की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है. ब्लास्ट फर्नेस में हाइड्रोजन इंजेक्शन को लेकर बड़ा समझौता किया गया है.स्टील प्लांट ने फोर्ब्स मार्शल प्राइवेट लिमिटेड के साथ ब्लास्ट फर्नेस नंबर-1 में हाइड्रोजन गैस इंजेक्शन शुरू करने के लिए ऐतिहासिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं. यह समझौता निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ है.

यह पहल इस्पात उत्पादन में कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत इस परियोजना में पारंपरिक ईधन की जगह आंशिक रूप से हाइड्रोजन का उपयोग किया जाएगा.परियोजना में सेल का आरएंडडी सेंटर और प्राइमेटल्स टेक्नोलॉजी, यूके तकनीकी सहयोग दे रहे हैं. यह पहल वैश्विक स्तर पर अपने पैमाने के कारण बेहद खास मानी जा रही है.