Live

अर्जुन मुंडा ने महाबोधि मंदिर का किया दर्शन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कहा-सवाल खड़ा होता है, लेकिन यह कोई बड़ी बात नहीं, सामान्य बात

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोधगया : झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा बोधगया में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि वह सपरिवार बोधगया के महाबोधि मंदिर का दर्शन व भ्रमण किया है. साथ ही महाबोधि मंदिर के गर्भ गृह में विशेष पूजा अर्चना की है.

अर्जुन मुंडा ने बिहार की प्राचीन ऐतिहासिक विरासतों की चर्चा करते हुए कहा कि प्राचीन संस्कृति का यह अद्भुत उदाहरण है. बिहार में आने वाले विधानसभा चुनाव है. सशक्त भूमिका चुनाव में राज्य की प्रगति हुई है. विकसित बिहार विकसित भारत के रूप में योगदान दे रहा है.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफा पर उन्होंने कहा कि कोई भी स्वतंत्र होता है. जब भी मौका मिलता है तो छोड़ते हैं. शारीरिक कारण बताकर इस्तीफा दिया है. सवाल खड़े होते हैं लेकिन यह कोई बड़ी बात नहीं है. यह सामान्य बात है.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट ---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें