अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस : लोकतंत्र की मजबूती में निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका महत्वपूर्ण-सम्राट चौधरी
पटना: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर किखा कि “अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस" के अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं. लोकतंत्र की मजबूती में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. आपकी कलम सच्चाई, पारदर्शिता और जनहित की आवाज बनकर समाज को जागरूक करती रहे, साथ ही आपकी जनहित के प्रति सदैव प्रतिबद्धता बनी रहे, इसी विश्वास के साथ आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.”
पूर्व उपमुख्यमंत्री और बिहार विजय कुमार सिन्हा ने भी पोस्ट किया है. “अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस की सभी पत्रकार साथियों, मीडिया संस्थानों और सत्य के सिपाहियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है. मीडिया केवल लोकतंत्र का चौथा स्तंभ नहीं, बल्कि वह आइना है जो समाज को सच का सामना कराता है। पत्रकारिता की स्वतंत्रता, सम्मान और सुरक्षा ,यही स्वस्थ लोकतंत्र की असली पहचान है. हम गर्व करते हैं कि भारतीय संविधान ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में प्रेस को यह अधिकार दिया है.”