Hindi News / वर्ल्डवाइड कमाई 300 करोड़ पार, फिल्म ने तीसरे दिन भी पीट दिया...

'Animal' की दहाड़ सुन थर्राया बॉक्स ऑफिस : वर्ल्डवाइड कमाई 300 करोड़ पार, फिल्म ने तीसरे दिन भी पीट दिया पैसा

Edited By:  |
animal ki dahad se tharraya boxoffice, kamai 300 crore ke paar

DESK : रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। बात करें फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की तो इसने 300 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। वहीं फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई ने डिस्ट्रीब्यूटर को हैरान किया है। फिल्म ने लगातार तीसरे दिन भी जमकर पैसा पीट दिया है।


थिएटर से ये फिल्म देखकर जो भी बाहर आया रणबीर कपूर से लेकर बॉबी देओल तक की एक्टिंग के कसीदे पढ़ने लगा। फिल्म में गैंगस्टर का धांसू किरदार निभा कर रणबीर कपूर ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। वहीं 10 मिनट के रोल से ही बॉबी देओल ने हर किसी अपनी ओर अट्रेक्ट करने में कामयाब रहे। इंडिया के अलावा दुनियानभर में फिल्म का रिस्पॉन्स बेहद ही शानदार है।


एनिमल की कहानी बाप-बेटे के रिश्ते की है। कहानी की बात करें तो बाप अमीर है, जो अपने काम में व्यस्त रहते हैं। बेटा चाहता है तो सिर्फ पिता की तवज्जो और प्यार, जिसके लिए वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। वहीं जब जब पिता पर संकट आता है तो यह बेटा ढाल बनकर खड़ा हो जाता है और हर हद से गुजर जाता है। फिल्म तीन घंटे 21 मिनट की है।