Live

'अमेरिकी' से तंग आकर बहू ने दी जान

इलाके में मची सनसनी, जानें पूरा मामला

A
ASHISH KUMARलेखक

नवादा : बड़ी खबर आ रही है नवादा से जहां आपसी झगड़े के बाद बहू ने सल्फास की गोली खाकर अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीँ परिजनों ने बताया कि उनकी बिटिया को शादी के 2 महीने बाद से ही ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। आख़िरकार वहीँ हुआ जिसका डर था।

मामला नवादा के पकरीबरावा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां सास- बहू में बीच आपसी झगड़े के बाद बहू ने गुस्से ने आकर सल्फास की गोली खा कर मौत को गले लगा लिया। मृतका काजल कुमारी के पिता कृष्ण कन्हैया कांत ने बताया कि मेरी बच्ची की शादी 11 दिसंबर 2021 को उसरी गांव में चंदन कुमार से हुआ था शादी के एक 2 महीने के बाद सास अमेरिकी देवी हमेशा उसे प्रताड़ित और मारपीट करती थी। बिटिया इसकी शिकायत कई बार हम लोग से किया करती थी लेकिन हम लोग समझा-बुझाकर मामला को शांत करवा देते थे।

' अभी मरा नहीं हूं जिंदा हूं मैं ' : उड़ी मौत की अफवाह, तो हड़बड़ा कर सामने आया शख्सhttps://klnk.in/c02aea

वहीँ अब एक बार फिर सास के द्वारा प्रताड़ित किया गया और उसके साथ मारपीट किया गया जिससे गुस्से में आकर उसने सल्फास की गोली खाली। जब तबीयत बिगड़ी तो ससुराल वालों ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए पावापुरी विम्स रेफर कर दिया। ससुराल वाले जब तक पावापुरी अस्पताल पहुंचते उसकी बीच रास्ते में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।

सन्नी भगत की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें