अध्यक्ष बनने पर पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे CM : कहा-पार्टी को मजबूत करने पर दिया जाएगा जोर

Edited By:  |
adhyaksha banne per pahli baar parti karyalay pahunche cm

रांची: झामुमो के 13वें महाधिवेशन में केंद्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहली बार हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कैंप कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्हें पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया. मुख्यमंत्री करीब 2 घंटे तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा. आज पहली बार पार्टी के दफ्तर पहुंचे हैं. इसके बाद अब हर दिन देखने को मिलेंगे. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूत सभी जगह पर करने पर जोर दिया जाएगा. कई बिन्दुओं पर बात हुई है.

वहीं सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पहली बार केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत सोरेन कैंप कार्यालय पहुंचे हैं. यहां उनका स्वागत किया गया. साथी ही उन्होंने कई एजेंडे तय किए. सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह भी बताया कि पार्टी के दफ्तर में सप्ताह में एक दिन एक मंत्री बैठेगा. इससे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद होगा और उनकी समस्याओं को सुना जाएगा.

रांची से नैयर की रिपोर्ट--