एक्शन में निशांत कुमार : स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर PMCH में फिर बड़ी कार्रवाई,सर्जरी विभाग के डॉ.सरफराज का तबादला
Edited By:
|
Updated :03 Jul, 2026, 11:31 AM(IST)
पटना:सम्राट सरकार केस्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन में है. मंत्री के निर्देश पर शुक्रवार को पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है. सर्जरी विभाग के सह प्राध्यापक डॉ.सरफराज आलम का तबादला मुजफ्फरपुर कर दिया गया है. उन पर एमबीबीएस पार्ट-2 परीक्षा के दौरान हंगामा करने, असंसदीय भाषा का प्रयोग करने और महिला डॉक्टरों से कथित अभद्रता के गंभीर आरोप लगे थे. जिसके बाद विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की. आदेश मिलते ही पीएमसीएच प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से विरमित कर दिया. महिला रेजिडेंट डॉक्टरों की शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला लिया गया.