7 सर्कुलर रोड पहुंचे नीतीश कुमार : इस्तीफे के बाद नया ठिकाना तय, 7 सर्कुलर रोड आवास का किया निरीक्षण
Edited By:
|
Updated :31 Mar, 2026, 08:34 PM(IST)
पटना :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारइस्तीफे के बाद नए आवास को लेकर सक्रिय हो गए हैं. मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद वह 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में रहेंगे.
इसी को लेकर नीतीश कुमार खुद मंगलवार को आवास का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने पूरे परिसर का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. आवास में क्या बदलाव करने हैं,इस पर विस्तार से चर्चा हुई.
सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं.
बताया जा रहा है कि आवास को नए सिरे से तैयार किया जाएगा. इससे पहले भी यह आवास पूर्व मुख्यमंत्रीJitan Ram Manjhiका निवास रह चुका है. अब एक बार फिर यह आवास राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो गया है. इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार यहीं स्थायी रूप से रहेंगे.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट---