Live

बड़ी कार्रवाई

GOPALGANJ पुलिस ने 7 करोड़ मूल्य का 37 किलो चरस किया बरामद..

A
Arun Chourasiaलेखक

DESK:-गोपालगंज पुलिस ने करीब 7 करोड़ मूल्य का 37 किलो चरस बरामद किया है और चरस के साथ ही अक तस्कर को गिरफ्तार किया है.यह कार्रवाई गोपालगंज की कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट के पास की गयी है.

मिली जानकारी के अनुसार तस्कर 37 किलोग्राम चरस नेपाल से कार के जरिए हरियाणा लेकर जा रहा था,पर गोपालगंज पुलिस के हत्थे चढ गया.गिरफ्तार तस्कर ड्राइवर है और उसने 20 हजार में कार पहंचाने का जिम्मा लिया था.

इस संबंध में एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि गाड़ी ले जा रहा ड्राइवर गिरफ्तार हुआ है जबकि मुख्य तस्कर फरार है.गिरफ्तार ड्राइवर से पुछताछ में कई इनपुट्स मिले हैं.इसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें