68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 10 फरवरी से : राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे पुलिस ड्यूटी मीट का उद्घाटन

Edited By:  |
Reported By:
68 wi akhil bhartiye police duty meet 10 fabruary se

रांची : झारखण्ड पुलिस द्वारा 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2024-25 का आयोजन 10 फरवरी से 15 फरवरी तक रांची में होने जा रहा है. अपराध अनुसंधान विभाग मुख्यालय राजा रानी कोठी में प्रेस वार्ता में आयोजन के संगठन सचिव और प्रचार प्रसार उप समिति के अध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रुप से इसकी जानकारी दी गई.

राजधानी रांची के खेलगांव में ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन 10 फरवरी से 15 फरवरी तक होगा. ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का लोगो और वीडियो टीजर आज लॉन्च किया गया. इसका आयोजन झारखंड पुलिस के द्वारा किया जा रहा है. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. वहीं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे. इसमें 18 स्टेट्स और 09 पैरामिलिट्री फोर्सेस शामिल होगी.

CID आईजी असीम विक्रांत मिंज ने बताया कि 10 फरवरी से आयोजन शुरू होगी. इसकी शुरुआत में राज्यपाल मौजूद रहेंगे. इसके बाद समापन समारोह में 15 फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे.

}