Bihar News : 60 कांवड़िया, 331 लंबी ऊंची कांवड़ ले के निकले 100 शिवभक्त

बिहार:- वैशाली जिले के भगवानपुर विशुनपुर बांदे गांव के60कांवरिये331फीट लंबी कांवर लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर की ओर निकले हैं। सभी कांवरियों ने शुक्रवार सुबह चार बजे छपरा के पहलेजा घाट से उत्तरवाहिनी गंगा जल लेकर मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान किया।
पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ मंदिर की दूरी लगभग70किलोमीटर है। सभी कांवरिये नंगे पांव यात्रा कर रहे हैं। इस विशाल कांवर का निर्माण महेश गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया है। वे पिछले पांच वर्षों से लगातार इस आयोजन की देखरेख कर रहे हैं।
इस यात्रा के मुख्य आयोजकों में वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार, गणेश कुमार, उमेश कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं। इस कांवर के निर्माण में दो लाख रुपए का खर्च आया है। इसे10कारीगरों ने मिलकर8दिनों में तैयार किया है। सभी कांवरिया रविवार की शाम7बजे बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
महेश गुप्ता ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से लगातार कांवर लेकर बाबा का जलाभिषेक करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से यह कांवर का निर्माण किया जाता है। इस अनोखे कांवर को देखने के लिए पहलेजा गंगा घाट से हाजीपुर-मुजफ्फरपुर कांवर पथ पर लोगों की भीड़ लगी हुई है।
हाजीपुर निवासी एक महिला ने कहा कि जीवन में पहली बार ऐसा अनोखा331 फीट का कांवर देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि भगवान भोले के दरबार में सभी भक्तों को जाना चाहिए। कांवर का नेतृत्व कर रहे शिव भक्त महेश भगत ने बताया कि कांवर यात्रा में कुल100 शिव भक्त शामिल हैं। कांवर पथ पर बाबा भोलेनाथ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।