जमीन के बदले नौकरी मामला : राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई सुनवाई,लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय

Edited By:  |
zameen k badle naukri mamla

दिल्ली:'जमीन के बदले नौकरी' (Land-for-Jobs Case)मामले में राउजएवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई हुई.राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं. लैंड फॉर जॉब मामले में संलिप्त लालू परिवार के कई सदस्य समेतकुल41आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए गए हैं.

अदालत की इस कार्रवाई के बाद अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में नियमित ट्रायल (मुकदमा) शुरू होने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है. विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी टिप्पणी की और इसे एक'संगठित साजिश'करार दिया.